logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विजय वडेट्टीवार का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- राम बोलकर लोगों ने धर्म को जोड़ा और इन्होने श्री राम बोलकर किया अलग


नागपुर: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने राम को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, पहले लोग राम-राम बोलकर धर्म और लोगों को जोड़ते थे, लेकिन इन लोगों ने श्री राम बोलकर धर्म को धर्म से अलग कर दिया। व्यक्ति को व्यक्त्वि से अलग कर दिया। इसलिए अब इन्हे कोई भगवान् माफ़ नहीं करेगा। रविवार को नागपुर में महाविकास अघाड़ी की वज्रमुठ सभा ली गई। जहां लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

वडेट्टीवार ने कहा, "राम हमारे मन में है। जात-पात को न देखते हुए रोज सुबह राम-राम कहने वाले लोग ख़ुशी से जी रहे थे। कभी राम शब्द से द्वेष निर्माण नहीं हुआ। राम-राम बोलकर इंसान जोड़ा गया। वहीं इन लोगों ने श्री राम बोलकर व्यक्ति को व्यक्ति और धर्म से धर्म को अलग कर दिया।" उन्होंने आगे कहा, "इसलिए राम राम बोलकर लोगों को जोड़ा जाएगा। इसको लेकर अभियान शुरू किया जाएगा।"

बजरंगबली रूपी जनता तोड़ेगी तुम्हारी पीठ

कांग्रेस नेता नेता ने कहा, "राम को हम पूजते हैं। धर्म मानकर पूजते होंगे तो राम के लिए भावना है और वह हमारे ह्रदय में है। लेकिन राम इनके मुँह में केवल वोट के लिए है। प्रभु रामचंद्र का इस्तेमाल करने वाले तुम्हें रामचंद्र क्या कोई भी भगवान माफ़ नहीं करेगा। कुछ दिन रुक जाओ। जो जनता यहां आई है यही रामचंद्र के रूप में, बजरंगबली के रूप में तुम्हारी पीठ को गदा से तोड़ा जाएगा।" 

आज तुम्हारी बारी कल हमारी होगी 

वडेट्टीवार ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा, "जिन्होंने गैस और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के बाद कांग्रेस काल में विरोध किया था। उन्हीं लोगों ने अब गैस और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आज महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त है। जिससे अब इसको को लेकर आम आदमी आपको सबक सिखाए बिना नहीं रहेगा।"