logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

सेनापति रघुजी भोसले प्रथम की तलवार कब आएगी नागपुर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताई तारीख!


नागपुर: मराठा साम्राज्य के महान सेनापति रघुजी भोसले प्रथम की ऐतिहासिक तलवार आखिरकार सात समंदर पार लंदन से भारत वापस आ चुकी है। फिलहाल इस धरोहर को मुंबई के एक संग्रहालय में पूरी सुरक्षा के साथ रखा गया है। तलवार के स्वदेश लौटते ही विदर्भ और नागपुर की जनता के बीच इसे 'नारपुर' (भोसले साम्राज्य की राजधानी) लाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार तलवार को नागपुर लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा, "रघुजी भोसले की तलवार हमारी अस्मिता है। मधुजी भोसले जिस तारीख को चाहेंगे, यह ऐतिहासिक तलवार सम्मान के साथ नागपुर पहुंच जाएगी।"