logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: झोपडी विवाद में महिला पर चाकु से हमला, इलाज के दौरान अस्पताल में तोडा दम


नागपुर: झोपडी विवाद में एक युवक ने महिला पर चाक़ू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक महीला का नाम आरती निकोलस (35) है। शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास यह वारदात हुई। पुलिस ने आरोपी बादल कुंभारे (28) को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला और आरोपी युवक दाहिकार झेड़ा के पास आजु-बाजु में रहते हैं। शनिवार को दोपहर दोनों के बीच झोपडी की जगह को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने अपने घर से चाकू लाया और महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

इस बात की जानकारी इमामवाड़ा पुलिस को दी गई, पुलिस तुरंत पहुंची और महिला को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अभी आगे की जांच जारी है।