logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Word Environment Day: UCN और मनपा ने मिलकर प्लास्टिक से उभारी पृथ्वी, पर्यावरण संवर्धन का दिया संदेश


नागपुर: यूसीएन केबल नेटवर्क और नागपुर महानगरपालिका ने मिलकर महेश चौक, ट्रैफिक पार्क के पास प्लास्टिक से धरती को होने वाले खतरे की अवधारणा पर आधारित 'पृथ्वी' की मूर्ति बनाई है। खास बात यह है कि यह मूर्ति 'फेंकी गई प्लास्टिक की बोतलों' से बनाई गई है। बोतल के आकार की यह मूर्ति नागरिकों को प्लास्टिक से धरती को होने वाले खतरे से सावधान रहने की जरूरत बताती है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस मूर्ति का अनावरण नागपुर महानगरपालिका आयुक्त और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने किया।

इस अवसर पर यूसीएन के निदेशक आशुतोष काने, जगदीश पालिया, अजय खामनकर के साथ ही जाने-माने कलाकार विवेक रानाडे, यूसीएन के प्रधान संपादक राजेश सिंह, दिवेश द्विवेदी मौजूद रहे। सोलर इंडस्ट्रीज के सहयोग से विद्यार्थियों से एकत्रित प्लास्टिक की बोतल को पृथ्वी का आकार देकर यह मूर्ति बनाई गई है। जिसका निर्माण मूर्ति कलाकार  निखिल बोंडे ने की।

आयुक्त और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए मनपा द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि मनपा पर्यावरण अनुकूल ई-बसें चला रही है। साथ ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। ठोस कचरे को प्रोसेस कर उसके माध्यम से विभिन्न उत्पाद बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आयुक्त ने आगे कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है और इसके लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा, "पृथ्वी को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने के लिए नागरिक प्लास्टिक का उपयोग कम करें, कचरे को उचित तरीके से अलग करें और कचरे को न जलाएं तथा अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखने में नगर पालिका की मदद करें, ऐसी अपील भी की।"

यूसीएन पर्यावरण को सुरक्षित रखने सहित नागरिकों में जागरूकता फैलने के लिए नियमित तौर पर कई कदम उठाता रहता है। पिछले दिनों यूसीएन ने शहर के 70 स्कूलों के 15,000 विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा की थी। यूसीएन द्वारा लगातार किये जा रहे कामों की आयुक्त ने प्रशंशा की और यूसीएन के तीनों संचालकों को पुष्पः गुच्छ देकर स्वागत भी किया।