logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मजदूर, सब्ज़ीवाले, रिक्शेवाले, दूधवालों को कर्तव्यपथ पर पहली लाईन में बैठने को मिली जगह यही लोकतंत्र का अभिप्रेत है: फडणवीस


नागपुर- गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री और नागपुर जिले के पालकमंत्री ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपने संबोधन में फडणवीस ने कहा की 26 जनवरी के दिन दिल्ली में आयोजित हुई परेड में  मजदूर,सब्ज़ीवाले,रिक्शेवाले,दूधवालों और फुटपाथ में दुकान लगाने वालो को जगह मिली है.यही कल्पना हमारे आजादी का अभिप्रेत है.हमारे लोकतंत्र का यही मूल्य है की सामान्य व्यक्ति है आखिरी व्यक्ति है उसकी हिस्सेदारी रहे.इसी तरह महाराष्ट्र जो प्रगति कर रहा है उसमे सामान्य व्यक्ति को साथ लेकर सामने जाना है.फडणवीस ने कहा की नागपुर शहर का 300 साल पुराना इतिहास है और जिस तरह से आज ये शहर बदल रहा है.जो शहर का चित्र दिखाई दे रहा है उससे अपने शहर को लेकर अभिमान व्यक्त होता है.नागपुर में होने वाली जी-20 की बैठक शहर के लिए अभिमान की बात है.नागपुर प्रवर्तन-परिवर्तन की भूमि है.इसका सांस्कृतिक इतिहास है नागपुर एक मिनी इंडिया है.भारत का लघुरूप नागपुर है देश के सभी राज्यों के नागरिक यहां बसते है.