logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाना पटोले के समर्थन में उतरी यशोमति ठाकुर, कहा- वह एक दबंग नेता, उनमें जल्द निर्णय लेने की क्षमता


नागपुर: बालासाहेब थोरात के इस्तीफा देने के बाद से महाराष्ट्र कांग्रेस दो धड़ो में बांटती दिखाई दे रही है। कुछ विधायक जहां खुलकर थोराट के समर्थन में उतर गए हैं, वहीं कई पटोले का बाजू लेते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री और तिवसा विधायक यशोमति ठकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पटोले के काम की तारीफ करते हुए ठाकुर ने दबंग नेता बताया। 

ठाकुर ने कहा कि, "विवाद सिर्फ कांग्रेस में हैं ऐसा नहीं है, भाजपा में भी विवाद होते हैं। रही बात नाना पटोले की तो वह एक तेज तर्रार नेता हैं। वे जल्दबाजी में निर्णय लेते हैं। उनमें अंजाम की परवा किए बगैर निर्णय लेने की क्षमता है। हालांकि, उनके इस कारण इस्तीफा दे दिया था। जिसका हमें दुःख है।" 

संजय राऊत के दिए बयान का समर्थन करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा, "मैं इस बात को पूरी तरह मानती हूँ कि, अगर नाना पटोले ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया होता तो सरकार पांच साल चलती।"