logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नहाते हुए नाबालिग का वीडियो बनाते हुए पकड़ाया युवक, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार 


नागपुर: शहर में महिलाओं को लेकर अपराध में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बलात्कार, छेड़छाड़ जैसे मामले आम हो चुके हैं। शनिवार को ककपिल नगर थाना अंतर्गत ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां नहाने गई 17 वर्षीय नाबालिग का वीडियो बनाते एक युवक को पकड़ा गया है। आरोपी का नाम सोमवेल पीटर चाको (28) है। आरोपी और पीड़िता दोनों के ही मोहल्ले में रहते हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 13 मार्च को दोपहर 12.30 बजे के करीब नाबालिग नहाने गई। तभी आरोपी पीछे से आया और उसका नहाते हुए वीडियो बनाने लगा। आरोपी के यह करते हुए नाबालिग ने देख लिया। इसके बाद पीड़िता बाहर निकली और इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। 

बच्ची की बात सुनते ही सभी तुरंत थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।