logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय प्राणी संग्रहालय में सफारी शुल्क पर 10% की छूट


नागपुर: अधिक वन्यजीव प्रेमियों को आकर्षित करने और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, नागपुर स्थित बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने एक विशेष पेशकश 1 अगस्त से 31 अगस्त, 2024 तक सफारी टिकट की कीमतों पर 10% की छूट देने की घोषणा की है। गोरेवाड़ा ज़ू प्रशासन को उम्मीद है कि यह छूट अधिक संख्या में पर्यटकों को सफारी करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

गोरेवाड़ा परियोजना के क्षेत्रीय प्रबंधक और प्राणी संग्रहालय के निदेशक एस एस भागवत ने कहा, “हम सभी को इस छूट का लाभ उठाने और गोरेवाड़ा चिड़ियाघर में भारतीय सफारी का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करते हैं। वन्यजीवों को करीब से देखने और इस अनूठे अनुभव का भरपूर आनंद लेने का यह एक शानदार अवसर है।”

गोरेवाड़ा ज़ू प्रशासन को इस पहल से बड़ी संख्या में लोगों के आकर्षित होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय पर्यटन को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा तथा वन्यजीव प्रेमियों और परिवारों के लिए रोमांचक अनुभव उपलब्ध होगा। ज़ू प्रशासन ने जानकारी दी है कि पर्यटक आधिकारिक वेबसाइट www.wildgorewad.com के माध्यम से अपनी सफारी टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।