logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 10 माह के बालक की मौत


नागपुर: शहर के पारडी पुलिस थाना अंतर्गत एक 10 महीने के बालक की बाल्टी में डूबने से मृत्यु की घटना हुई है। बालक की मां जब उसे अस्पताल ले गई तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।    

पारडी में आने वाले सद्गुरु नगर में गोपाल हटवार के घर संदीप सदाशिव परतेती (35) कराये से अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित रहते हैं। उनके बड़े बेटे की उम्र 5 वर्ष और छोटे बेटे की उम्र महज 10 माह की है। कल दोपहर जब संदीप की पत्नी सो रही थी तब उनका छोटा बेटा अनय घुटनों के बल रेंगकर बाहर स्थित बाथरूम तक जा पहुंचा।  इस दौरान वहां रखी पानी से आधी भरी बाल्टी में अनय औंधे मुँह गिर गया और सांस नहीं ले पाने से उसकी मौत हो गई।

कुछ देर बाद उन्हीं के पड़ोस में रहने वाली एक सात साल की बच्ची करीब साढ़े चार बजे अनय के साथ खेलने आई तो उसने अनय को बाल्टी में औंधे मुँह गिरा हुआ देखा। बच्ची ने दौड़कर अनय की माँ को जगाया और घटना की जानकारी दी।

अनय को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिवार में अत्यंत दुख है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से परिसर में मातम पसर गया है।