logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमृत भारत योजना में 12 नए स्टेशन होंगे शामिल, 28 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास


नागपुर: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यवतमाल जिले के दौरे पर है। इस दौरान पीएम मोदी कई परियोजनाओं के साथ देशभर से 554 रेलवे स्टेशनों और 1500 आरयूबी की नींव भी रखेंगे। इस दौरान पीएम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और मध्य रेलवे के नागपुर मंडलो के विकास कामों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।  

देशभर से 554 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन में शामिल किया जा रहा है। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के 12 नये स्टेशन शामिल हो रहे हैं। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री ने शिलान्यास करेंगे। 

इन स्टेशनों में डोंगरगढ़, बालाघाट, सिवनी, नैनपुर, मंडला फोर्ट, छिंदवाड़ा, आमगांव, कामठी, भंडारा रोड, तुमसर रोड और  नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन शामिल है। अब तक नागपुर मंडल के गोंदिया, वडसा व चांदापुर तीन स्टेशन पहले से इस योजना में शामिल थे। अब नागपुर मंडल के कुल 15 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के तहत संवारा जाने वाला है।