logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मिहान के टैक्सीवे पर खड़े हैं इंडिगो और गो एयर के 12 विमान, वीडियो हो रहा वायरल


नागपुर: नागपुर के मिहान-सेज के टैक्सीवे पर इंजन में खराबी के चलते 12 विमान खड़े हैं। इंडिगो एयरलाइंस और गो एयर के खड़े किए गए विमान, ओरिजिनल निर्माता से अपने इंजन को ठीक कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 

मार्च के बाद से उड़ान मशीनों में प्रैट और व्हिटनी इंजन में दिक्कत आने के बाद विमानों को खड़ा कर दिया गया था। फिलहाल नागपुर में इंडामेर एविएशन, इन विमानों के यहां पार्क रहने तक इनका रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) जैसी तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है। 100 से ज्यादा विमानों को ग्राउंड करके अलग-अलग जगहों पर रखा गया है। 

नागपुर हवाई अड्डे के पास पर्याप्त जगह नहीं होने के चलते, विमानों को मिहान में टैक्सीवे पर इस तरह से पार्क किया गया है, जिससे आवाजाही में बाधा उत्पन्न न हो। वहीं, एमएडीसी के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने इस विषय पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।   

देखें वीडियो: