logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

सार्वजनिक कुंए में 13 जंगली सुअरों ने लगाई छलांग


नागपुर: नागपुर जिले की रामटेक तहसील अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र रामटेक में एक सार्वजनिक कुंए में 13 जंगली सुअरों ने छलांग लगा दी, जिसके कारण यहां कुछ देर के लिए परिसर में दहशत का माहौल बन गया। वहीं, लगभग 3 घंटे तक रेस्क्यू कर सभी सुवरों को सही सलामत कुंए से बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार, वन परिक्षेत्र रामटेक अंतर्गत आने वाली मुसेवाडी ग्राम पंचायत में एक सार्वजनिक कुंवा है। इस कुंए में जंगल से भटके हुए कुछ जंगली सूअर कूद गए।

इसके बाद जानकारी वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सभी सुवरों को बाहर निकाला गया। सूअरों को सुरक्षित बाहर निकालने बाद सभी सूअर जंगल की ओर भाग गए।