logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चलती गाडी में 16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार, आरोपियों ने सड़क पर फेंका 


नागपुर: सावनेर थाना अंतर्गत एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार करने की घटना सामने आई है। आरोपियों ने पहले छात्रा के साथ कार मे बलात्कार किया फिर उसे सड़क पर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी अखिल महाविर भोंगे (२६, पंदराखेडी, ता. सावनेर) आणि पवन विठ्ठलराव बासकवरे (२४, मानेगाव, ता. सावनेर) को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की हालात गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

नाबालिग 10 क्लास की छात्रा है। आरोपी अखिल पीड़िता की सहेली का प्रेमी है, वहीं दूसरा आरोपी पहले आरोपी का दोस्त है। मिली जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी की शाम को पवन और अखिल दोनों पीड़िता से मिलने उसके स्कूल पहुंचे। इसके बाद दोनों ने उसे घूमने के बहाने अपनी कार में बैठाया और नागपुर हाईवे की तरफ निकल गए। इस दौरान दोनों के उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान पीड़िता छात्रा बेहोश हो गई, तो आरोपियों ने उसे सड़क पर फेंककर भाग निकले। 

आरोपियों द्वारा सड़क पर फेंक जाने के बाद वहां से एक व्यक्ति गुजर रहा था। छात्रा को सड़क किनारे बेहोश देख वह वहां रुक और उसे पानी पिलाया और घर छोड़ने के लिए कहा। हालांकि, छात्रा ने सावनेर थाने तक जाने का अनुरोध किया। इसके बाद व्यक्ति छात्रा को लेकर थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।