logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर जिले के 161 गांव श्मशान घाट की बुनियादी सुविधा से हैं वंचित


नागपुर: जिले के 161 गांव आज भी श्मशान घाट की बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इस स्थिति के कारण परिजनों की मौत के बाद ग्रामीण नदी-नालों के किनारे मृतकों का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। 

ग्रामीणों को गांवों में श्मशान घाट न होने के कारण मृतकों का अंतिम संस्कार करने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। जिले की कुल 759 ग्राम पंचायतों में से 161 में श्मशान घाट की बुनियादी सेवा नहीं हैं। इसे विडंबना ही कहा जा सकता है। 

जिले की सावनेर तेहसील में सर्वाधिक 28 गांव शमशान घाट भूमि नहीं है। कलमेश्वर में 10, रामटेक 11, भिवापुर 10, कोही 11,नागपुर ग्रामीण 4, कामठी 2,हिंगना 14, काटोल 16, पारशिवनी 11, मैदा 5, उमरेड 21 और नरखेड़ तेहसील में 18 गांवों में श्मशान घाट की सुविधा नहीं है।

ग्राम पंचायतों के पास श्मशान घाट बनाने के लिए फंड नहीं है और कहीं जंगल के कारण जमीन उपलब्ध नहीं हो पाती है। इस कारण गांव के लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। 

जानकारी के अनुसार अगर सरकारी जमीन न हो तो जनसुविधा निधि से जमीन की कजखरी के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहयता ग्रामपंचयत को दी जाती है। लेकिन इस की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है।