logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आज से नागपुर में 28 दिवसीय 'श्वान रेबीज टीकाकरण' अभियान शुरू, 2030 तक शहर में रेबीज को खत्म का लक्ष्य


नागपुर: मिशन रेबीज और नागपुर नगर निगम के संयुक्त सहयोग से आज रविवार 1 सितंबर से नागपुर शहर में 28 दिवसीय श्वान रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इस 28 दिवसीय अभियान में नागपुर शहर में 20,000 कुत्तों का टीकाकरण करना है। एनसीआरपी के बड़े लक्ष्य 'जीरो बाय 2030' के तहत शहर में आवारा कुत्तों को मुफ्त एंटी-रेबीज वैक्सीन दी जाएगी।

'रेबीज मुक्त नागपुर' के बैनर तले, मिशन रेबीज और नागपुर नगर निगम के संयुक्त सहयोग से यह पहल क्रियान्वित की जा रही है। क्रिएशन पीपुल्स एंड एनिमल वेलफेयर सोसाइटी नागपुर एक सामाजिक सेवा संगठन ऑन-ग्राउंड अभियान का नेतृत्व करेगा। इस गतिविधि में नागपुर कॉलेज के छात्र और पशु प्रेमी भाग लेंगे। WVS, मिशन रेबीज़ और HOPE जैसे संगठनों ने शहर में जितना संभव हो उतने आवारा कुत्तों का टीकाकरण करने के लिए विशेष कुत्ते पकड़ने वाली टीमें जुटाई हैं। 

रेबीज के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जहां कुत्तों की संख्या अधिक है। इसके अनुसार वार्ड नंबर 15, 16, 17, 18, 19, 35, 36, 37 और 38 में टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद 27, 28, 29, 30, 31, 32 और 34 तारीख के बीच टीकाकरण किया जाएगा।