logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

22 जनवरी तक मेट्रो के किराये में 30 प्रतिशत की छूट, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लिया निर्णय


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।राज्य सरकार ने 22 तारीख को पूरे राज्य में राम जन्मभूमि उत्सव मनाने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है। महामेट्रो भी पीछे नहीं है. नागपुर मेट्रो ने 22 जनवरी के लिए यात्रियों को टिकट पर 30 फीसदी छूट देने की घोषणा की है।

सरकारी छुट्टियों पर नागपुर मेट्रो द्वारा हमेशा 30 प्रतिशत की छूट दी जाती है। 22 तारीख (सोमवार) को अयोध्या में समारोह के अवसर पर नागपुर निवासियों को भी यही लाभ मिलेगा, जिससे नागरिकों को शहर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में यात्रा करना आसान हो जाएगा।

नागपुर मेट्रो नागपुर के लोगों से अपील कर रही है कि वे इसका लाभ उठाएं और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नागपुर मेट्रो का उपयोग करें। मेट्रो सेवाएं निर्धारित समयानुसार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।