logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नागपुर विभाग के 30 स्टेशनों का होगा कायाकल्प


नागपुर: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है.6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत नागपुर विभाग के 30 स्टेशनों का कायाकल्प किया जायेगा। मध्य रेलवे के 15 जबकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 15 स्टेशन इस योजना में समाहित है.अमृत भारत स्टेशन के मातहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों का नूतनीकरण किया जाने वाला है.शुक्रवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की डीआरएम नमिता त्रिपाठी ने इस योजना के संबंध में जानकारी दी. यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके इसलिए इस योजना को विकसित किया जा रहा है.दपूम रेलवे के 15 स्टेशनों के कायाकल्प के लिए 180 करोड़ रूपए से अधिक राशि खर्च की जायेगी। जिसके तहत कई यात्री सुविधाओं के कामकाज किये जायेंगे।इन कामों को पूरा करने के लिए दिसंबर 2023 की डेडलाइन सुनिश्चित की गयी है. डीआरएम ने बताया की इस योजना के तहत आगामी 50 वर्ष का मास्टर प्लान तैयार किया गया है.