logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर जिले में दोपहर तीन बजे तक 44.45 प्रतिशत मतदान, दो घंटे बाद केवल 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी


नागपुर: चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, नागपुर जिले में दोपहर 3 बजे तक 44.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी भी विदर्भ के सभी जिलों में सबसे अधिक वोटिंग गड़चिरोली जिले में हुई है। गडचिरोली में अब तक 62.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। गडचिरोली जिले में सबसे ज्यादा 66.27 प्रतिशत मतदान अहेरी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।   

नागपुर के हिंगना में दोपहर तीन बजे तक हिंगना - 43.38, कामठी - 43.24, काटोल - 43.20, नागपुर मध्य - 41.10, नागपुर पूर्व - 44.97, नागपुर उत्तर - 41.01, नागपुर दक्षिण - 43.40, नागपुर दक्षिण-पश्चिम - 41.76, नागपुर पश्चिम - 40.93, रामटेक - 51.18, सावनेर - 50.38 और उमरेड विधानसभा में 54.04 प्रतिशत मतदान हुआ है।     

दोपहर एक बजे जारी हुए आंखड़ो के बाद से अब तक नागपुर जिले में केवल 13 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हुई है। प्रशासन 75 प्रतिशत मतदान पाने की मुहीम लगा है, लेकिन फिलहाल ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है।