logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर जिले में चिकनगुनिया के 50 मरीज, महानगर पालिका को प्रति दिन छिड़काव करने की जरुरत


नागपुर: इस समय उपराजधानी में डेगी और चिकनगुनिया का प्रकोप शुरू हो गया है और जिले में चिकनगुनिया के पचास मामले पाए गए हैं। इससे उपराजधानी पर 'जीका' वायरस का खतरा मंडराने की आशंका है।

डेंगू, चिकनगुनिया फैलाने वाला 'एडिस एजिप्टी' मच्छर 'जीका' वायरस का भी वाहक है। नगर पालिका को 'एडिस एजिप्टी' मच्छरों के लिए विशेष खोज अभियान चलाने की जरूरत है। घर-घर बुखार के मरीज मिल रहे हैं।

आवासीय कॉलोनियों में मच्छरों का प्रजनन बढ़ गया है। वर्तमान समय में चिकनगुनिया रोग जोरों पर है। धरमपेठ, मंगलवारी क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में चिकनगुनिया के मामले सामने आए हैं। 

इन दोनों क्षेत्रों की बस्तियों में चार घरों को छोड़कर पांचवे में एक मरीज होने की तस्वीर है। इन दोनों जोन की कॉलोनियों में परिवार के सभी सदस्य किसी न किसी बीमारी से प्रभावित हैं और यह क्षेत्र बीमारियों का गढ़ बन गया है। 

जानकारी है कि नागपुर जिले में चिकनगुनिया के मरीज बढ़ने से 50 मरीज हो गए हैं। फिलहाल नागपुर शहर में चिकनगुनिया के 39 और ग्रामीण क्षेत्र में 11 सक्रीय मरीज हैं।