logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

60% आरक्षण है 10 प्रतिशत और बढाकर मराठा समाज को आरक्षण दिया जाये- भुजबल


नागपुर: मराठा समाज को ओबीसी के कोटे से आरक्षण दिया जाये इस तरह की मांग उठ रही है.इस मांग को लेकर वरिष्ठ ओबीसी नेता छगन भुजबल का कहना है की 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है इसके अलावा 10 फीसदी आरक्षण आर्थिक पिछड़ा वर्ग के तहत दिया जाता है तो 10 फीसदी आरक्षण की सीमा को क्यों नहीं बढ़ाया जा सकता। भुजबल ने कहा की राज्य और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार है.इसलिए कोई दिक्कत नहीं है लेकिन ओबीसी समाज को जो 27 फीसदी आरक्षण मिल रहा है.उसमे से सिर्फ 17 फीसदी आरक्षण बचा हुआ है.ओबीसी कोटे का आरक्षण अन्य समाज को दिया गया है उसका हमें विरोध नहीं है.कुणबी समाज भी ओबीसी में आ गया है.18 प्रतिशत मराठा समाज में 7 प्रतिशत कुणबी समाज है.अब जगह कहां है.अब मान लीजिये की 50 फीसदी में आप सब को आरक्षण दे देंगे लेकिन बचे 50 प्रतिशत का क्या?  50 फीसदी में सभी पिछड़ा वर्ग आ जाने के बाद कौन बचता है? इसका कोई विचार करेगा। इसलिए हमारा कहना है की मराठा आरक्षण दिया जाये लेकिन उसके लिए अलग से व्यवस्था की जाए.मराठा समाज बड़ा समाज है हम उन्हें बड़ा भाई मनाते है राज्य में साढ़े चार सौ छोटे समाज है.उनके साथ जाकर मराठा समाज को क्या मिलेगा इसलिए हमारी विनंती है की अलग से आरक्षण दिया जाये। आज कुछ लोग खड़े होकर ओबीसी से आरक्षण की मांग कर रहे है लेकिन हमसे बड़े नेताओ से यही सुना है की वो किसी समाज पर अन्याय कर के आरक्षण नहीं चाहते है.