logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एसटी की चपेट में आने से ६० वर्षीय वृद्ध की मौके पर हुई मौत


नागपुर: रामटेक तहसील अंतर्गत हिवरा बाजार से रामटेक आ रहीं एसटी महामंडल की बस की चपेट में आने से पिंडकापार निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंडकापार निवासी रमेश पानसे अपने तीन मित्रों के साथ राज्य परिवहन निगम की बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बस आई, तथा मृतक के 3 दोस्त बस में बैठ गए। परंतु जैसे ही रमेश पानसे ने बस में चढ़ने का प्रयास किया, वैसे ही बस ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी, जिसमें रमेश पानसे का पैर फिसलने से वह बस के पिछले चक्के के नीचे आ गया, जिसके कारण रमेश पानसे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

प्रकरण की जानकारी मिलने पर रामटेक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए रामटेक उपजिला रूग्णालय भेजा गया है। रामटेक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद भी राज्य परिवहन निगम के बस चालकों के द्वारा गति में नियंत्रण नहीं रखा जाता है।