logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

हर विड्रॉल के साथ निकल रहे 600 ज्यादा, रात भर में लोगों ने निकाले लाखों रूपये


नागपुर: जिले के खापरखेड़ा से अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक निजी बैंक के एटीएम से छह सौ रूपये ज्यादा निकल रहे हैं। यह बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। लोग दस-दस एटीएम लेकर पहुंचे और पैसे निकलना शुरू कर दिया। कुछ लोग तो वही पैसा निकालते और ऑनलाइन जमा करने के बाद फिर एटीएम पहुंच जाते। बुधवार रात से जो सिलसिला शुरू हुआ वह गुरुवार दोपहर तक जारी रहा। जैसे ही यह जानकारी पुलिस को मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची और एटीएम को बंद कराया। हालांकि, तब तक लाखों रूपये एटीएम से निकाल लिए थे। 

खापरखेडा में एक्सिस बैंक का एटीएम है। बुधवार शाम को व्यक्ति वहां पैसे निकलने के लिया पंहुचा। हालांकि, पैसे से जितने पैसे निकलना था उससे 600 रूपये ज्यादा निकल रहे थे। एटीएम से ज्यादा पैसे निकलने की बात लोगों में आग की तरह फ़ैल गई। लोगो को पता चलते ही लोग पैसे विड्रॉल करने एटीएम सेंटर में पहुंचे। यह सिलसिला बुधवार की रात से शुरू हुआ। गुरुवार के दोपहर 12.30 बजे तक सिलसिला चलता रहा।

इस अवधि दरम्यान लोगो ने हजारों रुपए निकाल लिए। हर व्यक्ति दस दस एटीएम लेकर एटीएम सेंटर पहुंचे और रुपए निकलते रहे। 1000 रुपए के विड्रॉल पर 1600 रुपए और 500 रुपए के विड्रोल पर 1100 रुपए निकलते रहे। एटीएम सेंटर के बाजू में श्रीराम एंटरप्राइजेस में जाकर कार्ड धारक एटीएम से निकाले पैसे अकाउंट में ऑनलाइन जमा कराकर फिर एटीएम से पैसे निकाल रहे थे। 

पैसे निकालने की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और  एटीएम में खड़े लोगों को वहां से हटाया और एटीएम बंद कराया। ज्ञात हो कि, इससे पूर्व 15 जून 2022 को इसी एटीएम में 1000 रुपए के विड्रोल पर 2000 रुपए निकाल रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पैसे भरने वाली कंपनी ने 100 की जगह 500 के नोट रख दिए थे। जिसके कारण ज्यादा पैसे निकाल रहे थे।