logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बाघ के हमले में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, घटना से स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ रोष


नागपुर: जिले की रामटेक तहसील के पवनी वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले में एक 65 वर्षीय चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन अस्पताल पहुंचे तक उसकी मौत हो गई. इस घटना से इलाके में भय का माहौल है. 

देवलापार थाना अंतर्गत पवनी वन परिक्षेत्र में सुरज इनवाते अपने जानवरों को चरा रहा था। इसी बीच बाघ ने घात लगाकर सुरज इनवाते पर हमला कर दिया है, जिसमें सुरज इनवाते गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस को मिली। वन विभाग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और घायल सुरज इनवाते को देवलापार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सुरज इनवाते को मृत घोषित कर दिया। 

इस घटनाक्रम को लेकर स्थानीय नागरिकों ने देवलापार पुलिस एवं वन अधिकारियों जमकर के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं हंगामा किया।आगे की जांच देवलापार पुलिस एवं पवनी वन परिक्षेत्र के अधिकारी कर रहे हैं।