logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बाघ के हमले में 65 वर्षीय महिला की मौत, क्रोधित नागरिकों ने वन विभाग और पुलिस की गाड़ियों पर कर दिया पथराव


नागपुर: जिले की रामटेक के देवलापार थाना क्षेत्र अंतर्गत झिंझेरिया गांव में बाघ के हमले में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जिसके बाद क्रोधित नागरिकों ने वन विभाग एवं पुलिस की गाड़ियों में पथराव कर दिया। इस घटना से गांव की स्थिति तनावपूर्ण है।

देवलापार पवनी वन परिक्षेत्र से 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित झिंझेरिया गांव में दोपहर लगभग 12.30 बजे एक युवक को बाघ दिखाई दिया, जिसकी जानकारी स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। परंतु वन विभाग ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। बाघ ने शाम लगभग 5.30 बजे झिंझेरिया निवासी 65 वर्षीय मिता कुमरे पर हमला कर दिया गया, जिसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। वन अधिकारी जब गांव में पहुंचे, तो गांव के नागरिकों ने वन कर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें वन विभाग की गाड़ियों को क्षति पहुंची है। इसके बाद वहां देवलापार पुलिस पहुंची। नागरिकों ने पुलिस दल पर भी हमला कर दिया गया। 

इस प्रकरण को लेकर रामटेक सांसद श्याम कुमार बर्वे, पूर्व मंत्री सुनील केदार, पर्यटक मित्र चंद्रपाल चौकसे, जिप सदस्या शांता कुमरे, सरपंच सारिका उईके, उपसंचालक पेंच व्याघ्र प्रकल्प डॉ प्रभुनाथ शुक्ला आदि ने गांव में पहुंच कर गांव के नागरिकों को शांत किया। सांसद के हस्तक्षेप के कारण तत्काल प्रभाव से पिड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जानकारी है कि 15 दिन के बाद 20 लाख की और मदद दी जाएगी। 

इसी वन्यजीव मानव संघर्ष को लेकर मंगलवार को सांसद श्याम कुमार बर्वे सहित वन विभाग एवं जिलाधिकारी के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन भी किया गया है।