logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वन भवन में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, वन बल प्रमुख शोमिता विश्वास ने किया ध्वजारोहण


नागपुर: आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर नागपुर के वन भवन, सिविल लाइन्स, में वन विभाग मुख्यालय 78वीं वर्षगांठ मनाई गई। राज्य की प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) शोमिता विश्वास ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर शोमिता विश्वास ने तिरंगे की प्रतिज्ञा पढ़ी और सभी को संकल्प दिलाया। साथ ही कार्यालय की ओर से अकरम खान को विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और पुरस्कार जीतने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर "घोघरी तिरंगा" पहल के तहत एक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया। इस पर कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने सेल्फी ली। इस अवसर पर ध्वजारोहण के लिए बड़ी संख्या में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।