logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर से 85 वर्षीय वसंत ढोमणे बने पहले घरेलू मतदाता


नागपुर: भारत निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता प्रमाण पत्र वाले नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर पर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिले में 14 अप्रैल से नागपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में घरेलू मतदान शुरू हुआ।

नागपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के डायमंड नगर निवासी वरिष्ठ नागरिक वसंत ढोमने ने पहली बार घर पर मतदान के अधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर नागपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी चंद्रभान खंडाइत, जोनल अधिकारी राजुरकर, केंद्रीय अध्यक्ष मंगला गंगारे, बीएलओ वंदना त्रिपाका उपस्थित थे।

85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को मतदान का लाभ देने के लिए नागपुर और रामटेक लोकसभा क्षेत्र के कुल 2 हजार 360 मतदाता 14 से 17 अप्रैल की अवधि के दौरान घर पर रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

चुनाव विभाग की ओर से नागपुर के लिए 160 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें 480 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं. रामटेक लोकसभा क्षेत्र के लिए 105 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें 315 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं.

जिला निर्वाचन विभाग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह से मतदाता की गोपनीयता का उल्लंघन न हो।