logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खेलते हुए सात वर्षीय को लगा करंट, बालक की हुई मौत


नागपुर: नागपुर के  रामबाग परिसर में रहने वाले 7 वर्षीय बालक की कूलर से करंट लगने के बाद मौत हो गई. मृतक बालक रुतवा बागले अपने कमरे में खेल रहा था तभी उसे कूलर से करंट लगा.

नागपुर के इमामबाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत रामबाग परिसर में रहने वाला रुतवा पहली कक्षा में पढ़ता था. परिवार में माता-पिता और उसकी एक बड़ी बहन है. उसके पिता मेडिकल अस्पताल में निजी एंबुलेंस चालक हैं.  घटना के समय वो अपनी मां के साथ घर पर था. खेलते-खेलते वो कूलर के पास गया था। तभी उसे जोरदार करंट लगा, उसकी आवाज सुन उसकी मां कमरे में पहुंची और उसे छुड़ाने की कोशिश की , लेकिन उसे भी बिजली का झटका लगा और वह दूर जाकर गिरी. 

हालांकि बाद में किसी तरह उसने कूलर का स्विच बंद किया. लेकिन तब तक रुतवा बेहोश होकर फर्श पर गिर गया था. जिसके बाद रुतवा को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले गया जहां जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.