logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Hit & Run: फुटपाथ पर सो रहे 9 मजदूरों को कार ने कुचला, दो मजदूरों की हुई मौत


नागपुर: नागपुर के दिघोरी नका के पास फुटपाथ पर सो रहे 9 मजदूरों को एक कार ने कुचल दिया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है और सात गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्चे का भी समावेश है।

रात करीब 12 बजे एक अनियंत्रित कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल से फरार होने के चक्कर में चालक ने कार आगे पीछे की जिससे और लोग भी घायल हो गए। यह घटना वाठोडा पुलिस स्टेशन अंतर्गत दिघोरी नाका के पास हुई। फिलहाल वाठोडा पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में दुर्घटनाग्रस्त कार में सात दोस्त भूषण लांजेवार, सौरभ कंडुकर, वंश ज़ाडे, सन्मय पात्रेकर, अथर्व बनैत, अथर्व मोघरे और ऋषिकेष चौबे सवार थे। ये सातों वंश झाडे के जन्मदिन की पार्टी के लिए नागपुर के शेरे पंजाब ढाबा में पार्टी करने गए थे। इस बीच, कार का मालिक सौरभ कंडुकर है। भूषण लांजेवार ने पार्टी के बाद कार चलाने के लिए ली थी।

ये सभी 20 से 22 साल के युवा हैं और अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ रहे हैं। ये सभी दोस्त नशे में थे, फिर भी उन्होंने नागपुर के बाहरी रिंग रोड पर घूमने की योजना बनाई और दिघोरी रोड से गाड़ी चलाने का फैसला किया। 

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने घटना की गहन जांच कराकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का आदेश दिया है। फड़णवीस ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाकर 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के खिलाफ अभियान तेज करने को भी कहा है।