logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्रिकेट वर्ल्ड कप का रोमांच होगा दोगुना! T20 में खेलेंगे 20 देश, वनडे में आया 'सुपर-7' का नया नियम; देखें पूरा शेड्यूल ⁕
  • ⁕ "योग्य समय देवभाऊ देश का नेतृत्व करें, पांडुरंग से मन्नत मांगूंगा...", महायुति के मंत्री दत्तात्रय भरणे का बड़ा बयान ⁕
  • ⁕ कर्जमाफ़ी के बाद Devendra Fadnavis ने किसानों को दी बड़ी राहत, 48 हजार करोड़ का लंबित बिजली बिल माफ़ करने का किया ऐलान; दिन में मिलेगी मुफ्त बिजली ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल में कैदियों का हंगामा, जेल अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ Yavatmal: फर्जी सोयाबीन बीज बेचकर किसानों से धोखाधड़ी, बीज कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज ⁕
  • ⁕ Akola: 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति का सहायक कार्यक्रम अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, तकनीकी सहायक भी आरोपी ⁕
  • ⁕ Amravati: अपराधियों ने युवक पर हमला कर काटा हाथ, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; दिन दहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

माँ की शिकायत पर नाबालिग लड़की के प्रेमी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज


नागपुर:नागपुर के जरिपटका पुलिस थाना अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है.पुलिस द्वारा दी गई  जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी 17 वर्ष की है और जरीपटका परिसर में रहती है।आरोपी उसी की बस्ती में रहने वाला मोनल मेश्राम है। साल 2020 में आरोपी मोनल ने पीड़िता के साथ पहले दोस्ती की और बाद में प्रेम संबंध स्थापित किए। पीड़िता का परिवार किराए से आरोपी के पड़ोस में रहता है। उसके पिता टेलर है जबकि मां हाउसवाइफ है। आरोपी द्वारा नाबालिग किशोरी को अपने घर ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किए गए थे। कुछ दिन पहले आरोपी पीड़िता को नौकरी करने के बहाने अपने साथ लेकर गया था और रामेश्वरी परिसर में एक किराए के कमरे में रह रहा था। हालांकि किशोरी के परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी। 28 फरवरी की शाम आरोपी शराब पीकर अपने कमरे में आया था। तब उसने पीड़िता के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद नाबालिग किशोरी अपने घर आ गई और उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस थाने पहुंच  आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।