logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में गर्मी का 'कूल' सॉल्यूशन: मनपा ने चौराहों पर लगाए 'मिस्ट स्प्रिंकलर', 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान


नागपुर: उपराजधानी की भीषण गर्मी और झुलसाती धूप से नागरिकों को बचाने के लिए नागपुर महानगरपालिका (NMC) ने एक अनोखी और राहत भरी पहल शुरू की है। शहर के प्रमुख चौराहों पर अब केवल ग्रीन नेट ही नहीं, बल्कि 'मिस्ट सिस्टम' (स्प्रिंकलर) भी लगाए गए हैं, जो वाहन चालकों पर पानी की हल्की बौछारें छिड़ककर उन्हें ठंडक का अहसास कराएंगे।

CSR निधि से 10 चौराहों का होगा कायाकल्प

मनपा ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) निधि के माध्यम से शहर के प्रमुख 10 चौराहों पर इस सिस्टम को लगाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में टेलीफोन एक्सचेंज चौक और छापरू नगर चौक में यह स्प्रिंकलर काम करना शुरू कर चुके हैं। इसके बाद जल्द ही शंकर नगर चौक, संविधान चौक और जीपीओ चौक पर भी यह मिस्ट सिस्टम स्थापित किया जाएगा।

कैसे काम करता है यह 'मिस्ट सिस्टम'?

  • ऊंचाई और नोज़ल: ग्रीन नेट की बल्लियों पर जमीन से 15 फीट की ऊंचाई पर दोनों तरफ 40-40 हाई प्रेशर नोज़ल लगाए गए हैं।
  • पानी की क्षमता: इस सिस्टम को 300 लीटर क्षमता वाले वाटर टैंक से जोड़ा गया है, जिसे दिन में तीन बार भरा जाता है।
  • 24 घंटे सेवा: यह सिस्टम चौबीसों घंटे काम करता है, जिससे सिग्नल पर खड़े वाहन चालकों को राहत मिलती है।

5 डिग्री तक मिलेगी राहत

अधिकारियों के अनुसार, ग्रीन नेट सूरज की सीधी तपन को कम करता है, जबकि हाई प्रेशर नोज़ल से निकलने वाली पानी की बारीक बौछारें आसपास के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट लाती हैं। श्री तालेवर ने बताया कि नागरिकों को तपती धूप से बचाने का यह मनपा द्वारा किया गया अपनी तरह का पहला और प्रभावी प्रयास है।