logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: दोपहर में धूल भरी आंधी का तांडव, बादलों ने घेरा आसमान; पारे में गिरावट के बावजूद गर्मी बरकरार


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में शुक्रवार को प्रकृति के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। सुबह से जारी चिलचिलाती धूप और उमस के बाद दोपहर में अचानक मौसम ने करवट बदली और पूरा शहर धूल भरी आंधी की चपेट में आ गया। आसमान में छाई काली घटाओं और तेज हवाओं के चलते तापमान में कुछ हद तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से मामूली राहत मिली है।

आधे घंटे तक 'धूल का गुबार', जनजीवन प्रभावित
शुक्रवार दोपहर अचानक उपराजधानी के आसमान को बादलों ने घेर लिया। देखते ही देखते करीब 30 से 40 मिनट तक धूल भरी तेज आंधी चली। आंधी इतनी शक्तिशाली थी कि शहर के कई प्रमुख इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागपुर में अगले दो दिनों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' बरकरार रखा है।

तापमान में गिरावट, पर वाशिम-अकोला अब भी तप रहे
आंधी और बादलों की आवाजाही के कारण नागपुर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, नागपुर का अधिकतम तापमान 39.2°C रहा, जो सामान्य से -3.2°C कम (Departure) है। हालांकि, विदर्भ के अन्य जिलों में अब भी भीषण गर्मी का दौर जारी है।

विदर्भ जिले के सभी जिलों के तापमान,

क्रमांक जिला अधिकतम तापमान
1.अकोला 42.1
2.अमरावती41.4
3.भंडारा41
4.चंद्रपुर40.4
5.गडचिरोली39.8
6.गोंदिया39.4
7.नागपुर39.2
8.वर्धा41.5
9.वाशिम42.8
10.यवतमाल39.2
11.बुलढाणा 40

अगले 48 घंटे चुनौतीपूर्ण
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बादलों के घेरे और तापमान में आई इस गिरावट के बीच तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश होने का अनुमान है। नागपुर जिले में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।