logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कलमान स्थित फर्नीचर गोदाम में लगी आग, मौके पर अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौजूद; लाखों का सामान जलकर खाक


नागपुर: नागपुर के कलमना पुलिस थाना अंतर्गत पुराना कामठी रोड स्थित शिव शक्ति बियर बार के पास एक फर्नीचर के गोदाम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई. हालांकि जब तक अग्निशमन दस्ता आग बुझाने के लिए घटना स्थल पर पहुंचा तब तक इस आग ने भीषण रूप ले लिया था, जिसके चलते गोदाम में रखा लाखों रूपयों का माल जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि इस आग में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई. इस आग को काबू करने में अग्निशमन दस्ते को काफी मशक्कत करनी पडी. आग लगने के कारण की जांच की जारी है। 

यह गोदाम किसी शेंडे नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है. बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे के दौरान गोदाम से धुंआ उठता हुआ दिखाई देने के बाद नागरिकों ने इसकी जानकारी अग्निशमन  दस्ते को दी थी. अग्निशमन की पांच गाड़ियों ने करीब 3 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया. हालांकि गोदाम में बड़ी मात्रा में फर्नीचर और लकड़ी का सामान होने के चलते आग ने कुछ देर में ही रौद्र रूप धारण कर लिया था और धुएं का गुवार दूर से ही दिखाई दे रहा था।

गनीमत रही कि इस आग में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई. शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है जिसकी जांच जारी है. रांची इस आग की घटना से पूरे परिसर में कुछ समय तक  दहशत का माहौल रहा।