logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सोनेगांव में हुई हृदय विदारक घटना, कुएं में गिरने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत


नागपुर: नागपुर के सोनेगांव पुलिस थाना अंतर्गत मनीष लेआउट स्थित स्वावलंबी नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां घर के बरामदे में खेल रहे एक डेढ़ वर्षीय बालक की घर के पास ही स्थित कुएं में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है. इस घटना से पूरे परिसर में शोक की लहर फैल गई है.

आशीष डोनारकर स्वावलंबी नगर के हनुमान मंदिर के पास रहते हैं. वह निजी फर्म में काम करते हैं. घटना वाली दोपहर आशीष अपने काम पर चले गए थे, जबकि पत्नी घर में ही काम में व्यस्त थी. उसी समय डेढ़ वर्षीय रुद्रांश घर में ही खेल रहा था. घर के निचले हिस्से में बरामदा है. बरामदे के एक कोने में कुआं है हालांकि उसमें जाली लगी हुई है. 

खेलते खेलते रुद्रांश कुएं के पास पहुंचा था और इस दौरान वहां रखी एक चप्पल उसने कुएं में डाल दी. जिज्ञासा होने के चलते जब उसने कुएं की पास की जाल से झांक कर नीचे देखा तो इस दौरान वह कुएं में गिर गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई. कुछ देर बाद माँ को जब ध्यान आया और उसने बच्चे की आसपास के पड़ोस में तलाश की तो वह उसे कहीं दिखाई नहीं दिया. 

जब कुएं के पास झांक कर देखा तो चप्पल दिखाई दी, साथ ही रुद्रांश का शव भी कुएं में तैरता हुआ दिखाई दिया. तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है.