logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गुमगांव इलाके में दिल दहला देने वाली घटना; दो वर्षीय बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, मासूम की हुई मौत


नागपुर: नागपुर के हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गुमगांव इलाके में पुल के नीचे खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां के साथ कपड़े धोने आई थी और खेलते-खेलते पुल के नीचे पहुंच गई, जहां यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

मृत बच्ची हर्षिता मजदूर राम सिंह की तीसरी संतान थी। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे हर्षिता की मां कपड़े धोने के लिए गुमगांव नदी के पास गई थी। इसी दौरान हर्षिता भी खेलते-खेलते पुल के नीचे चली गई। जब उसकी मां ने कपड़े धोने के बाद बच्ची को आसपास नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू की। कुछ ही देर में उसे खून से लथपथ हर्षिता का शव पुल के नीचे पड़ा मिला, और आसपास आवारा कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हिंगना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या का जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।