logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तेज रफ्तार मिक्सचर वाहन ने कार को मारी टक्कर, दो बसें भी हादसे की शिकार, कोराडी लेक के पास की घटना


नागपुर: कोराडी लेक के पास सर्विस रोड पर मंगलवार सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना घटित हुई। तेज रफ्तार मिक्सचर वाहन की लापरवाही ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर जा पहुंची। इस घटना के बाद स्थिति और गंभीर हो गई जब एसटी महामंडल की बस ने अचानक ब्रेक लगाई, लेकिन पीछे से आ रही दूसरी बस उसे टक्कर मार गई।

यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जब तेज रफ्तार मिक्सचर वाहन ने अपनी लापरवाही से यह दुर्घटना कर दी। टक्कर के बाद कार बीच सड़क पर आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में पहली बस ने ब्रेक लगाया, लेकिन पीछे से आ रही दूसरी बस नियंत्रण नहीं रख सकी और पहली बस से टकरा गई। इस हादसे में कार सहित दोनों बसों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कार चालक और बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची कोराडी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घायल यात्रियों को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही की समय पर देख लेने के चलते बस के चालक ने ब्रेक मार दी जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।