logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तेज रफ़्तार स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलटी, चालक समेत छह बच्चे घायल; नई कामठी क्षेत्र की घटना


नागपुर: स्कूली छात्रों को लेकर जा रही एक तेज रफ़्तार स्कुल वैन अनयंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक सहित सभी छात्र घायल हो गए।दुर्घटना से अभिभावकों में हड़कंप मच गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही माता-पिता घटनास्थल पर पहुंचे। सभी छात्रों और ड्राइवरों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा गुरुवार सुबह नई कामठी के गरुड़ चौक पर हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, अनुसार स्कूल वैन का चालक कैलाश जिभकाटे (निवासी खैरी-भीलगांव) सेंट जोसेफ स्कूल के कुछ विद्यार्थियों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता है। हमेशा की तरह, आज सुबह कैलाश छह बच्चों को स्कूल वैन में लेकर स्कूल की ओर तेजी से जा रहा था, मदन चौक से गरुड़ चौक जाते समय एक मोड़ पर कैलास ने अपनी स्कूल वैन पर नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप, स्कूल वैन खाई में जा गिरी। स्कूल वैन की गति अधिक होने के कारण दो बार पलटने से उसमें सवार छह छात्र भी घायल हो गए।

जिस समय दुर्घटना हुई सड़क पर यातयात शुरू था। लोग तुरंत रुके और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। जिसमें कई छात्र घायल थे। चालक कैलाश जिभकाटे भी गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिकों ने घायल छात्रों को कैंट अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि स्कूल वैन चालक कैलाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नवीन कामठी पुलिस और यातायात शाखा के कर्मचारियों को दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद इसकी जानकारी मिली। इस दुर्घटना की रिपोर्ट नवीन कामठी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। इस क्षेत्र में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, क्योंकि यातायात पुलिस हमेशा ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहती। दुर्घटना के बाद भीड़ में चर्चा रही कि यातायात पुलिस का ध्यान सड़क पर यातायात नियंत्रित करने पर नहीं था, बल्कि वे केवल चौराहे पर घूमकर वाहन चालकों को लूटने में व्यस्त थे।