logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में अनाज गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान


नागपुर: सोमवार रात नागपुर के मोक्षधाम परिसर में स्थित एक अनाज गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे दूर से ही नजर आ रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोदाम के निकट एक वाहन शोरूम और अन्य दुकानों से भी सटा हुआ था, जिससे आग के और फैलने की आशंका थी।

स्थानीय निवासियों ने आग की लपटें देखकर तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। दमकलकर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस भीषण आग में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखे लाखों रुपए के अनाज जलकर पूरी तरह से बर्बाद हो गए।

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आग के कारणों की जांच के लिए टीम गठित की गई है। गोदाम के मालिक ने बताया कि उन्हें इस हादसे से काफी नुकसान हुआ है और वे आग के कारण का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों से सहायता मांग रहे हैं।