logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गोधनी रेलवे परिसर में व्यक्ति ने अपने ही दोस्त पर किया हमला, कई वार कर किया घायल


नागपुर: नागपुर के मानकापुर पुलिस थाना अंतर्गत गोधनी रेलवे परिसर में एक दोस्त ने अपने ही साथी पर कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. नुकसान भरपाई को लेकर चल रहे विवाद में युवक ने यह हमला किया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है.

गोधनी रेलवे परिसर में सोमवार की रात यह वारदात हुई. नुकसान भरपाई को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर गुप्ति से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

आरोपी युवक  दीप हरी खरे है जबकि जख्मी युवक  प्रफुल महादेवराव दांडेकर बताया जा रहा है. दीप और प्रफुल अच्छे दोस्त थे. करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रफुल किसी काम से दीप की मोटरसाइकिल मांग कर ले गया था, लेकिन उसकी बाइक चोरी हो गई थी. तब से दीप उससे बाइक के नुकसान की भरपाई मांग रहा था. 

इसी बात को लेकर घटना वाली रात उसने विवाद कर प्रफुल्ल पर गुप्ती से वार कर घायल किया  और मौके से भाग गया था. हालांकि घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.