logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लकड़गंज में साइकिल गोदाम में लगी भीषण आग, करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान, कोई हताहत नहीं


नागपुर: शहर के लकड़गंज परिसर में एक साइकिल और रेक्सिन स्टोर के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है. इस आग में गोदाम का सारा सामान जलकर खाक हो गया. इस हादसे में करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सौभाग्य इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई.   

रात करीब एक बजे के दौरान वर्धमान नगर, लकड़गंज स्थित एक परफेक्ट साइकिल और रेक्सिन स्टोर नामक गोदाम में आग लग गई. यह साइकिल के स्पेयर पार्ट्स, टायर और फोम का गोदाम है. गोदाम में लगी इस आग से वहां रखा सारा सामान पूरी तरह जल गया. गनीमत है कि इस आग में किसी की जान नहीं गई. हालांकि की आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. 

आग लगने की जानकारी होने पर कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को इस सुचना दी. फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. फिलहाल स्थिति तरह नियंत्रण में है. आगे की जांच जारी है. 

यह गोदाम लगभग 6300 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है. गोदाम के मालिक का नाम मुकेश मणिलाल ठक्कर है.