logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बाघ के हमले से व्यक्ति की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मियों पर कर दिया हमला


नागपुर: रामटेक तहसील के पवनी वन परिक्षेत्र के टूयापार गांव में रहने वाले एक 56 वर्षीय किसान को बाघ ने अपना शिकार बना डाला। बाघ किसान के शव का कुछ खाकर उसे पूरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया.

टूयापार गांव निवासी किसान सुखराम गुंटु सरयाम अपने खेत की फसल जंगली जानवरों से बचाने के लिए रात के समय अपने खेत में रूके थे. सुबह 6 बजे खेत से घर आते समय बाघ ने किसान पर हमला कर किसान के शव को क्षत-विक्षत कर डाला. इसी समय परिसर से गुजरने वाले दूसरे किसान को मृतक की टार्च एवं खानें का डिब्बा दिखाई दिया, खोज करने पर किसान का क्षत-विक्षत शव पाया गया.

प्रकरण की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो नाराज़ नागरिकों ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के वाहन में तोड़फोड़ कर डाली. प्रकरण को लेकर रामटेक पुलिस भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है.