logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: आमगांव में बाघ ने 45 वर्षीय व्यक्ति को बनाया शिकार, गुस्साए नागरिकों ने शव को स्वास्थ्य केंद्र के सामने रख किया चक्काजाम


नागपुर: पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले आमगांव के एक 45 वर्षीय श्रमिक को बाघ ने अपना शिकार बना डाला. इस हादसे को लेकर स्थानीय नागरिकों ने देर रात तक शव को स्वास्थ्य केंद्र के सामने रखकर चक्काजाम आंदोलन किया. सांसद श्याम कुमार बर्वे के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ.

आमगांव निवासी सहदेव नत्थू सुर्यवंसी तुअर काटने के लिए खेत गये थे. शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों के द्वारा सहदेव नत्थू सुर्यवंसी की खोज बीन शूरू हुई, जिसमें मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत की स्थिति में खेत में मिला. नागरिकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शव को रखकर चक्काजाम कर दिया. 

मामले को लेकर वन विभाग पारशिवनी, पुलिस एवं राजस्व विभाग पारशिवनी के अधिकारी भी आंदोलन स्थल पर पहुंच गए. प्रकरण को लेकर नागरिकों उग्र प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद सांसद श्याम कुमार बर्वे स्थल पर पहुंचे और मामला शांत कराया. इस प्रकरण में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता सहित ठेका श्रमिक के रूप में नौकरी का लिखित पत्र परिजनों को दिया गया है.