logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Kamptee: नागपुर-जबलपुर मार्ग पर टिपर ने दोपहिया को पीछे से मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दो अन्य घायल


नागपुर: शुक्रवार मध्यरात्रि को पुरानी कामठी पुलिस स्टेशन की सीमा में नागपुर-जबलपुर रोड पर महात्मा फुले प्रतिमा के पास नागपुर की ओर आ रहे एक टिपर ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

शाहरुख खान और उसके दो दोस्त कन्हान से कामठी ट्रिपल सीट मोटरसाइकिल पर खाना खाने जा रहे थे। भोजन करने के बाद वह कन्हान लौट रहे थे। इसी समय न्यू खलासी लाइन में महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा के पास जेएन रोड से गुजरते समय पीछे से आ रहे टिपर ट्रक ने रात करीब 11.30 बजे मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

इस टक्कर से तीनों मोटरसाइकिल पर सवार लोग सड़क पर गिर गए और टिपर ट्रक का अगला पहिया शाहरुख के पैर पर चढ़ गया, वहीं, उसके दोनों दोस्त सड़क के पार उछलकर गिरे और वह घायल हो गए। टिपर के आगे फंसी मोटरसाइकिल को ट्रक कुछ दूर तक घसीटता हुआ कमसारी बाजार तक ले गया।

कुछ लोगों द्वारा उसे रोकने पर टिप्पर चालक मौके से भाग गया। इसके बाद, घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को कामठी उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शाहरुख की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे नागपुर के मेयो अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

ट्रक चालक को कामठी पुलिस ने कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, मृतक शाहरुख के परिजनों ने आरोप लगाया कि कामठी-जबलपुर मार्ग पर चल रहे मेट्रो कार्य और एनएचएसआई रोडवेज की गलती के कारण यह दुर्घटना हुई। शाहरुख के परिवार ने मेट्रो और रोडवेज से आर्थिक सहायता की मांग की।