logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Kamptee: डिवाइडर से टकराया गिट्टी से भरा ट्रक, एक मजदूर की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल, चालक की लापरवाही से हुआ हादसा


नागपुर: नवीन कामठी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आवंढी गांव के पास राजमार्ग पर गिट्टी से भरा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में ट्रक में बैठे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।  

हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने बताया कि तीन घायलों में से एक की मौत हो गई। यह घटना आधी रात के आसपास घटी। मृतक मजदूर की पहचान देवलापार निवासी हंसराज बीरू इवानते (30) के रूप में हुई है और अन्य दो घायलों में देवलापार निवासी राहुल उइके (20) और 24 वर्षीय मंगेश उइके शामिल हैं। इस संबंध में आरोपी ट्रक चालक मनीष उइके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक चालक तीन मजदूरों को लेकर छह चक्का टाटा ट्रक में गिट्टी लोड कर रहा था। ट्रक चालक वाहन को तेजी व लापरवाही से चला रहा था। इसी के चलते ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इस गंभीर दुर्घटना में तीन मजदूरों में से एक की मौत हो गई, तथा अन्य दो मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।