logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शराब का नशा उतारने के लिए तालाब में उतरा युवक, तैरना नहीं आने से गई जान


नागपुर: शराब पीने के बाद तालाब में उतरे एक युवक की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। मामला नागपुर के अंबाझरी तालाब परिसर में सोमवार सुबह सामने आया है। पुलिस ने शव को पानी में से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान योगेश मूले के रूप में हुई है.  बताया जा रहा है कि वह अजनी के विश्वकर्मा नगर परिसर में रहता था। योगेश पुरानी गाड़ियों की खरीदी बिक्री का काम करता था। योगेश ने बीती रात मोहित अलोने और मोनू रंगारी नामक अपने दो साथियों के साथ मिलाकर शराब पी थी। 

सुबह तक नशा नहीं उतरने के बाद वे सभी दोबारा अंबाझरी तालाब पर पहुंचे और वहां पर फिर से तीनों दोस्तों ने मिलकर शराब पी। नशा ज्यादा हो जाने के बाद योगेश तालाब के पानी में उतर गया। योगेश को तैरना नहीं आता था लिहाजा देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। 

हालांकि, जब तक उसके दोस्तों ने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर उसे पानी से बाहर निकला तब तक उसकी मौत हो गई थी। 

इस घटना की जानकारी बाद में पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आगे की जांच कर रही है।