logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब्दुल सत्तार का तंज, कहा- उद्धव ठाकरे को संजय राउत के दिमाग की जांच करानी चाहिए


नागपुर: उद्धव ठाकरे गुट (Udhav Thackeray Group) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) पिछले कई दिनों से शिंदे-फडणवीस सरकार के गिरने की दावा कर रहे हैं। जिसके तहत आने वाले 15-20 दिनों में सरकार गिर जाएगी। राउत के इस बयान पर राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार (Abdull Sattar) ने तंज कसा है। गुरुवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "राउत का दिमाग ख़राब हो गया है, इसलिए उद्धव ठाकरे को उनके दिमाग की जांच करानी चाहिए।" 

राउत के भाषण पर उद्धव नियंत्रण नहीं

सत्तार ने कहा, “संजय राउत के भाषण पर उद्धव ठाकरे का कोई नियंत्रण नहीं है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना अब बाला साहेब की शिवसेना नहीं रही। इसलिए संजय राउत बालासाहेब के विचारों को छोड़कर बयान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ”उनका सिर अब घूम गया है और उनके दिमाग की जांच होनी चाहिए।"

कृषि मंत्री ने कहा, “राउत मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने अब तक जो कहा है, वह सच हुआ है क्या ऐसा सवाल भी किया। उन्होंने आगे कहा, "जब तक एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस हमारे साथ हैं, हमें कोई कितनी भी धमकियां दे, हमें कुछ नहीं होगा।”

शिंदे तय करेंगे आगे की भूमिका 

अजित पवार के सरकार में शामिल होने के चर्चाओं पर सत्तार ने कहा, अजित पवार सरकार में आएंगे या नहीं, यह तो पता नहीं, लेकिन अगर आते भी हैं तो एकनाथ शिंदे तय करेंगे कि उसके बाद हमारी क्या भूमिका होगी। हालांकि राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को सावधान रहने को कहा है, लेकिन शिंदे शेर हैं।" उन्होंने आगे कहा, “आम लोगों के पास नेता होते हैं, इसलिए उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।”

यह भी पढ़ें: 

  • मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के बीच अब्दुल सत्तार का बड़ा बयान, कहा- मैं कृषि मंत्री रहूँगा या नहीं मुझे भी नहीं पता