logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामटेक और पारशिवनी में खरीफ फसल की बुआई का लगभग 58 प्रतिशत काम पूरा, किसानों ने कपास को दी प्राथमिकता


नागपुर: रामटेक और पारशिवनी तहसील में खरीफ फसल के बुआई का काम लगभग 57.33 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दोनों तहसीलों की कुल 17 हजार 874.5 हेक्टेयर कृषि भूमि में विविध प्रकार की खरीफ फसल की बुआई का काम पूरा हो चुका है।

पारशिवनी के किसानों ने सबसे अधिक कपास की फसल लगाई गई है, जिसमें 11 हजार 326 हेक्टेयर भूमि का प्रयोग किया गया है। जबकि तुअर 3 हजार 950 हेक्टेयर, धान 1 हजार 170.7 हेक्टेयर तथा मक्का 316 हेक्टेयर, ज्वार 30 हेक्टेयर में लगाईं गई है। 

रामटेक तहसील में भी किसानों ने कपास को ही प्राथमिकता दी है। रामटेक के किसानों ने 208.8 हेक्टेयर में कपास सहित 2 हेक्टेयर में धान एवं 34.4 हेक्टेयर में तुअर की बुआई की है, जो कि रामटेक तहसील में कुल कृषि भूमि का 0.88 प्रतिशत है। 

देखें वीडियो: