logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: उमरेड में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, फायर शोर में विस्फोट होने से झुलसी 11 महिलाएं


नागपुर: जिले के उमरेड में गणेश विसर्जन के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया,  विसर्जन जुलुस में आतिशबाजी के दौरान फायर शो का विस्फोट हो गया। विस्फोट के चलते 11 महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। भीड़ में सुरक्षा के लिहाज से कोई भी दमकल गाड़ी मौजूद नहीं थी, जिससे हालात और भी खराब हो गए। घायलों में कुछ महिलाओं की स्थिति गंभीर है।  

उमरेड में शिवस्नेह गणेश मंडळ द्वारा आयोजित गणेशोत्सव उमरेड के राजा के नाम से प्रसिद्ध है। यहां गणेशोत्सव के दौरान विविध आयोजन तो होते ही साथ ही यहां का गणपति विसर्जन भी आकर्षण का केन्द्र होता है। लेकिन इस बार यहां गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन जुलुस में आतिशबाजी के दौरान फायर शो का विस्फोट हो गया। 

विस्फोट इतना जोरदार था की भीड़ में शामिल 11 महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। इनमे से कुछ महिलाओं की स्थिति गंभीर है। इस घटना से  के बाद, झुलसी महिलाओं के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उमरेड के ग्रामीण अस्पताल में जमा हो गए। कुछ महिलाओं की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें नागपुर के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया।  

इस तरह का हादसा होने से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश भी है। कुछ लोग उमरेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में देरी की, जिससे नाराज भीड़ पुलिस थाने के बाहर जमा हो गई। इस हादसे को लेकर  भारी अव्यवस्था और सुरक्षा उपायों की कमी पर भी सवाल उठ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण ये हादसा हुआ।