logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Chandrapur: बिना अनुमति पटाखे बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, पटाखा विक्रेताओं को नगर निगम प्रशासन का नोटिस


चंद्रपुर: नगर निगम ने शहर में पटाखा विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि दिवाली की पृष्ठभूमि पर शहर की सड़कों पर पटाखे बेचने वाली दुकानें न लगाई जाएं। अनुमन्य पटाखों का विक्रय निर्धारित स्थानों पर अनुमति लेकर ही किया जाये। अन्यथा निरीक्षण के दौरान अनुमति दिखाने पर कार्रवाई की जाएगी।

125 डेसिबल से अधिक ध्वनि स्तर वाले पटाखों के उत्पादन, बिक्री, उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इतना ही नहीं, बेरियम नमक, लिथियम, आर्सेनिक, सीसा, पारा जैसे तत्वों वाले पटाखों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध है।

इन तत्वों से उत्पन्न जहरीली गैस जानवरों और पौधों के लिए हानिकारक है। अत: उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार पटाखा विक्रेताओं को विस्फोटक अधिनियम, 1884 एवं उसके अधीन बनाये गये विस्फोटक नियम, 2008 के निषेध एवं नियमों का पालन करना होगा। साथ ही नगर निगम ने अपील की है कि अनुमति प्राप्त पटाखों की बिक्री अनुमति लेने के बाद ही नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर की जाये।