logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आशीष देशमुख पर होगी कार्रवाई, नाना पटोले बोले- मेरे मेडिकल कॉलेज नहीं और न ही मुझे चंदे का ज्ञान 


नागपुर: कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष देशमुख प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। वह हर मुद्दे पर पटोले को घेर रहे और इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ देशमुख ने के कदम बढ़कर पटोले पर मुख्यमंत्री शिंदे से हर महीने के करोड़ रुपए लेने का आरोप लगा दिया है। देशमुख के इस आरोप पर बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष ने जवाब दिया है। 

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा, "मुझे अभी खरीदने वाला पैदा नहीं हुआ है। न ही मेरे मेडिकल कॉलेज है और न ही मुझे डोनेशन की जरुरत है। जिसको डोनेशन पद्धति मालुम होता है वही ऐसी बात कहता है।" उन्होंने कहा कि, “चंदा कैसे लिया जाता है मुझे इस पर कुछ नहीं पता इसलिए मुझे कुछ नहीं कहना।”

देशमुख पर होगी कार्रवाई

देशमुख द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी को लेकर पार्टी आलाकमान के नाराज चलने की बात सामने आई है।  हालांकि, अभी तक उन पर उन पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं इसको लेकर पूछे सवाल पर पटोले ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, "पार्टी स्तर देशमुख पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।"

देशमुख ने क्या आरोप लगाया था?

संभाजी नगर में महाविकास अघाड़ी की सभा हुई थी, जिसमें तीनों पार्टियों के बड़े नेता शामिल हुए थे, लेकिन नाना पटोले अनुपस्थित थे। इसको लेकर विवाद हो गया था। आशीष देशमुख ने नाना की अनुस्पस्थित को मुद्दा बनाते हुए उनपर मुख्यमंत्री शिंदे से एक करोड़ रूपये लेने का आरोप लगाया था। देशमुख ने कहा था कि, “पटोले को शिंदे से हर महीने एक करोड़ रूपये मिलते हैं। इसी का नतीजा है की वह केवल देवेंद्र फडणवीस और भाजपा पर हमला बोलते हैं, बल्कि शिंदे पर एक शब्द भी नहीं कहते।”