logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आखिर आठ महीने बाद शुरू हुआ यूनिवर्सिटी ग्रंथालय पुलिया तोड़ने का काम


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी ग्रंथालय पुलिया को तोड़ने का काम आखिरी शुरू हो गया है। रविवार को पोकलैंड के जरिए पुल का काम शुरू किया गया है। ज्ञात हो कि, आठ महीने पहले ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया था। जिसके कारण ऐतिहातन जुलाई महीने में मनपा ने इस ब्रिज से यातयात पूरी तरह बंद करा दिया था। 

छह करोड़ में नया ब्रिज 

मनपा ने पुराने ब्रिज की जगह नया ब्रिज बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए 6 करोड़ 59 लाख 77 हजार 198 का टेंडर जारी हुआ था। पुलिया निर्माण का  वर्क ऑर्डर 31 अक्टूबर को जारी हुआ। जिसके तहत 10 महीने में नई पुलिया का निर्माण करना है। हालांकि, इसको लेकर लगातार टालमटोल किया जा रहा था।

विधायक विकास ठाकरे ने किया था दौरा 

टेंडर जारी होने के बावजूद केवल को लेकर ब्रिज का काम शुरू नहीं हो पाया था। स्थनीय लोग ब्रिज का काम जल्द से जल्द शुरू हो इसको लेकर लगातार मांग कर रहे थे। वहीं इसको लेकर क्षेत्र के स्थानीय विधायक विकास ठाकरे ने भी ब्रिज का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने काम शुरू नहीं होने को लेकर ठेकदार सहित निर्माण से जड़ी कंपनी के अधिकारीयों को जमकर फटकार लगाई। इसी के साथ जल्द से जल्द ब्रिज का काम पूरा करने का आदेश भी दिया।